Follow us

बुंदेलखंड की खुबसूरती से रूबरू होने के लिए इन जगहों की जरूर करें सैर

 
बुंदेलखंड की खुबसूरती से रूबरू होने के लिए इन जगहों की जरूर करें सैर

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। बुंदेलखंड में कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक खूबसूरती से भरे हुए पर्यटक स्थल हैं जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।  बुंदेलखंड अगर घूमने की जगह की बात की जाए तो यहां बहुत सारे आध्यात्मिक मंदिर और आश्रम, ऐतिहासिक किले, मनमोहक खूबसूरती वाले जलप्रपात, मनभावन बगीचे,  तालाब, और गुफाएं हैं। तो आइए जानते है बेस्ट घुमने की जगहों के बारे में

खजुराहो
खजुराहो मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह अपने प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। खजुराहो की खूबसूरती को देखने के लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं और शानदार समय बिताकर जाते हैं। मंदिरों में शानदार मूर्तियां और असाधारण वास्तु कौशल के शानदार प्रदर्शन शामिल हैं, जो उन्हें भारत में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक बनाते हैं।

झांसी का किला

बुंदेलों ने तकरीबन 25 वर्षों तक यहां शासन किया। झांसी के किले का निर्माण सन 1613 में बुंदेल नरेश बीर सिंह जूदेव ने करवाया था। इसके बाद किले पर मुगलों, मराठों और अंग्रेजों का शासन रहा। मराठा शासनकाल में इस जगह को शंकरगढ़ कहा जाता था। हालांकि, सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में खूब लड़ी मर्दानी झांसी की रानी ने किले से लड़ाई लड़ी थी। बुंदेलखंड की सभ्यता और संस्कृति से रूबरू होने के लिए झांसी का किला देखने जा सकते हैं।

बुंदेलखंड की खुबसूरती से रूबरू होने के लिए इन जगहों की जरूर करें सैर

पांडव गुफा

महाभारतकालीन गुफा आज भी अवस्थित है। पांडव गुफा मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि गृह त्याग के बाद पांडव इस गुफा में ठहरे थे। गुफा का निर्माण एक बड़े चट्टान पर किया गया है। पांडव गुफा के नाम पर पचमढ़ी शहर का नाम रखा गया है। आज भी पांडव गुफा यथावत अवस्थित है। हर रोज काफी संख्या में लोग पांडव गुफा देखने पचमढ़ी आते हैं। आप जब कभी बुंदेलखंड की यात्रा करें, तो पांडव गुफा देखने पचमढ़ी जरूर जाएं।ंेकहि श्यसारी 

Tags

From around the web