Follow us

अगर हनीमून मनाने जा रहे है तो इन रोमांटिक शहरों की जरूर करें सैर

 
अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए इन रोमांटिक शहरों की जरूर करें सैर

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। सर्दियां आने वाली है और अक्टुबर के महिने का मौसम घुमने के लिए बेस्ट माना जाता है। इस महीने में न ज्यादा सर्दी और न ही ज्यादा गर्मी होती है। बरसात के बाद चारों तरफ हरियाली रहती है। रंग-बिरंगे फूलों के खिलने और पक्षियों के चहकने से वातावरण का माहौल बेहद रोमांटिक रहता है। कई कपल्स हनीमून सेलिब्रेशन के लिए अक्टूबर के महीना का चयन करते हैं। इसके लिए लोग अक्टूबर के महीने में हॉलिडे पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। यदि आप भी चाहते है  अक्टूबर के महीने में हनीमून सेलिब्रेट करना, तो जरूर करें इन रोमांटिक शहरों की सैर

श्रीनगर

इस जगह को भारत में धरती का स्वर्ग माना जाता है। श्रीनगर में रोमांटिक वादियां, प्राचीन झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और प्रकृति की खूबसूरती देखने का अलग ही मजा है। इसके अलावा आप लव लाइफ में रोमांस लाने के लिए शिकारा की सैर कर सकते हैं। लकड़ी से बने नाव को शिकारा कहा जाता है। जम्मू कश्मीर और केरल में शिकारा देखने को मिलती है। आप अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए श्रीनगर जा सकते हैं।

मसूरी

यह शहर देवों की भूमि उत्तराखंड में स्थित है। अनुमानतः देहरादून से उत्तराखंड की दूरी 35 किलोमीटर है। लव बर्ड्स के लिए शिमला और मसूरी परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। साथ ही हनीमून मनाने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में पर्यटक हर साल मसूरी आते हैं। मसूरी को पर्वतों की रानी कहकर भी पुकारा जाता है। अगर आप हनीमून ट्रिप के लिए मसूरी जाना चाहते हैं, तो गन हिल जरूर जाएं। यह मसूरी के खूबसूरत जगहों में से एक है। इस हिल से आप हिमालय की खूबसूरत वादियों का नजारा दे सकते हैं। 

अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए इन रोमांटिक शहरों की जरूर करें सैर

जोधपुर

इस शहर की गिनती खूबसूरत और रोमांटिक शहरों में की जाती है। जोधपुर रॉयल लाइफ के लिए जाना जाता है। अगर आप अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं, तो जोधपुर की सैर कर सकते हैं। शहर में कई इमारतें और किले हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। साथ ही पिकनिक और सेल्फी स्पॉट हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ न केवल खूबसूरत पल बिता सकते हैं।

Tags

From around the web