Follow us

क्या आप भी खोज रहे हैं शाम की शान के लिए Rum तो ये हैं आपके बेस्ट ऑप्शंस

 
ये हैं भारत के 10 सबसे लोकप्रिय रम ब्रांड

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।।  रम शराब आमतौर पर कैरिबियन और अमेरिकी देशों के साथ-साथ फिलीपींस और भारत जैसे शुगर प्रोडक्ट देशों में प्रोडूस की जाती है। भारत में Rums बहुत लोकप्रिय हैं और आमतौर पर कॉकटेल में उपयोग किया जाता है, रम का भारत की शराब संस्कृति में एक बहुत ही खास स्थान होता है। आपको बता दें कि रम मानसून और ठंडी सर्दियों के दौरान सबसे लोकप्रिय ड्रिंक है। इंडियन रम्स में 42.8% अल्कोहल पाया जाता है, लेकिन इसे पीने वालों का यह मानना है कि इसको पीने से ज्यादा नशा नहीं चढ़ता। रम की मीठी, कारमेल जैसी सुगंध इसे पसंद करने वालों को अपनी ओर खींचती है। भारत एक ऐसा देश है जहां पर अच्छी क्वालिटी की रम बनाई जाती है। भारतीय रम शीर्ष पांच शराबों में शुमार है। अगर आप भी रम के शौक़ीन हैं तो यह लेख आपके बहुत काम की है।

यहां हम आपको भारत के टॉप 10 रम ब्रांडों के बारे में बता रहें है और इनके बारे में गहराई से बात करेंगे।

रम कैसे बनाई जाती है 

रम कैसे बनाई जाती है

शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि रम एक शानदार शराब है। जिसे गन्ने से बनाया जाता है। इसको बनाने के बाद लकड़ी के पीपों में भर कर कई सालों तक Mature होने के लिए रख दिया जाता है।

1. कैप्टन मॉर्गन 

भारत की सबसे सर्वश्रेष्ठ रम ब्रांड कैप्टन मॉर्गन

कीमत : 750 मि.ली/ 700 रूपये

कैप्टन मॉर्गन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत में सर्वश्रेष्ठ रम ब्रांडों की सराहना मिली है, यह भारत में कुछ सर्वश्रेष्ठ रम की पेशकश करता है। भारत में कैप्टन मॉर्गन रम को बनाने के लिए कैरिबियन रम  प्रक्रियाओं का उपयोग किया जाता है। इसलिए इस रम में खास फल की सुगंध आती है। जब आप इस रम को अपनी उंगलियों डालेंगे तो यह थोड़ा चिपचिपा सा लगेगा। इस रम में शहद जैसा स्वाद भी होता है जो यह बताता है कि इसके  लिए उच्च गुणवत्ता वाले गुड़ का उपयोग किया जाता है।

2.  ओल्ड मॉन्क 

भारत में पी जाने वाली सबसे प्रसिद्ध रम ओल्ड मॉन्क

750 मि.ली/ 550 रूपये

ओल्ड मॉन्क भारत का एक सबसे प्रसिद्ध रम ब्रांड है। यह ब्रांड भारतीय रम बाजार पर बहुत ही तेजी से हावी हो रही है। पहले यह ब्रांड उत्तर प्रदेश में शुरू किया गया था और आज यह पूरे भारत में उपलब्ध है। ओल्ड मोंक रम अपने अलग मीठे स्वाद और मज़बूत कारमेल टेस्ट के लिए काफी प्रसिद्ध है। अगर आप इस भारतीय रम ब्रांड का टेस्ट लेना चाहते हैं तो आपको ओल्ड मोंक सुप्रीम (Old Monk Supreme) खरीदना चाहिए, जो एक अलग तरह की मोंक आकार की बोतल में आता है।

3.  ओल्ड पोर्ट रम 

भारत में प्रसिद्ध विदेसी रम ब्रांड अमृत ओल्ड पोर्ट रम

 कीमत: 750 मि.ली/ 260 रूपये

अम्रुत डिस्टिलरीज लिमिटेड(Amrut Distilleries Limited) द्वारा तैयार किया जाने वाला अमृत ओल्ड पोर्ट रम भारत में का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ ब्रांड है, जो देश की लीडिंग शराब कंपनियों में से एक है। विदेशी बाजारों में भी यह ब्रांड काफी लोकप्रिय है। बता दें कि अमृत ओल्ड पोर्ट डिलक्स रम ओक के बैरल में परिपक्व किया जाता है, जो पहले व्हिस्की को ब्लेंड करने में उपयोग किया जाता था। इससे इस रम को ओल्ड ओक की सुगंध मिलत है जो इसे अच्छी गुणवत्ता वाला रम बनाती है। विभिन्न विदेशी शराब समीक्षकों ने भी अमृत ओल्ड पोर्ट की इसके खास गुणों की वजह से काफी प्रशंसा की है।

4.  मैकडॉवेल्स सेलिब्रेशन रम

भारत का सबसे लोकप्रिय रम मैकडॉवेल्स सेलिब्रेशन रम

कीमत: 750 मिली/600 रूपये

Mcdowell’s No.1 Celebration रम भारत में एक लोकप्रिय रम ब्रांड है। कुछ सालों से नए ब्रांडों से बड़े पैमाने पर प्रतिस्पर्धा के कारण इस ब्रांड की बिक्री में काफी कमी आई है। मैकडॉवेल्स सेलिब्रेशन रम बाजार में एक बढ़त बनाए हुए है। यह रम काफी पतला और कोला की तरह हल्के शेड वाला होता है।

5.  कोडेस 

भारत में पी जाने वाली मशहूर रम कोडेस

कीमत: 750 मि.ली/600 रूपये

Khodays XXX रम भारत का एक मशहूर रम है जो सैन्य रम को पसंद करने वालों के लिए बेहद खास साबित हो सकती है। यह भारत के सबसे पुराने रम ब्रांडों में से एक है जो  1960 के दशक से लोकप्रिय है। कोडेस XXX में 42.8% अल्कोहल होती है। इस रम को इसके मजबूत स्वाद के लिए जाना जाता है।  आपको बता दें कि यह यह ब्रांड केवल भारत के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध है। हालाँकि आप Khodays XXX को ऑनलाइन आर्डर भी कर सकते हैं।

Tags

From around the web