Follow us

भागकर लवमैरिज तो कर ली, लेकिन अब पीछे हाथ धोकर पड़े हैं पंच

 
भागकर लवमैरिज तो कर ली, लेकिन अब पीछे हाथ धोकर पड़े हैं पंच

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। रामदड़ी पंचायत की मुखिया पिंकी चौधरी की लवस्टोरी के बाद यहां एक और नई कहानी सामने आई है। घर से भागकर लवमैरिज करने वाले प्रेमी युगल के पीछे लड़की के परिजन और पंच हाथ धोकर पड़ गए हैं। यह कपल शादी का दस्तावेज लेकर एसपी से मिला और सुरक्षा की मांग की। प्रेमी ने कहा कि प्रेमिका के परिजनों को यह शादी मंजूर नहीं है। वे और गांव के पंच अब उसे परेशान कर रहे हैं। बार-बार जान से मारने की धमकी देते हैं। प्रेमी युगल ने कहा कि उनका जीना मुश्किल कर दिया गया है। पुलिस से उन्हें मदद चाहिए। यह प्रेमी युगल छुपते-छुपाते एसपी आफिस आया था। उन्होंने डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह हाडा के जरिये एसपी तक अपनी बात पहुंचाई। इस मामले में अब पुलिस को सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। 

बाड़मेर के समदड़ी पंचायत की मुखिया पिंकी चौधरी की यह प्रेम कहानी कुछ दिनों पहले सामने आई थी। वे 5 दिन तक ससुराल से गायब रही, फिर लौटीं, तो ऐलान किया कि अब से वे प्रेमी के संग रहेंगी। मुखिया 2 बच्चों की मां हैं। अब वे प्रेमी सोहनलाल चौधरी के साथ रहने लगी हैं। पिंकी चौधरी प्रेमी के साथ ही घर से फरार हुई थीं।  मामला पिछले महीने का है, जब पिंकी चौधरी ससुराल से पीहर जाने का कहकर निकली थीं। लेकिन जब वे मायके नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई। तब समदड़ी थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। समदड़ी थानाधिकारी मीठराम चौधरी ने बताया कि पिंकी अपनी मर्जी से घर से गायब हुई थीं। उनके साथ बेटा भी था।

A unique story of love marriage in Rajasthan, lover couple met Superintendent of police kpa

पिंकी चौधरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा थ कि जब तक उनका तलाक नहीं होता, वे अपने प्रेमी अशोक चौधरी के संग लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगी। उल्लेखनीय है कि पिंकी चौधरी 5 साल पहले गांव की प्रधान चुनी गई थीं। अभी समिति के चुनाव स्थगित होने से नया प्रधान नहीं चुना गया है। इसलिए वे ही प्रधान हैं पिंकी चौधरी ने कहा था कि उनके ससुर के ऊपर दबाव था। इसी वजह से उनके पिता ने उनकी गुमशुदगी को लेकर पुलिस रिपोर्ट में कई मनगढ़ंत बातें लिखवाई थीं।

गायब होने के बाद पिंकी ने बाड़मेर पुलिस एसपी को एक मेल किया था। इसमें उन्होंने अपने ससुर और पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। बता दें कि पिंकी चौधरी का मायका समदड़ी से सिर्फ 15 किमी दूर है। वे 7 साल के बेटे को लेकर मायके जाने की बात कहकर ससुराल से निकली थीं। पिंकी के ससुर भाजपा नेता हैं। समदड़ी सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने पिंकी को चुनाव लड़वाया था।

From around the web