Follow us

क्या आप जानते है क्यों बन जाती है मांसपेशियों में गांठें? जानिए इससे छुटकार पाने के 3 घरेलू नुस्खे

 
क्या आप जानते है क्यों बन जाती है मांसपेशियों में गांठें? जानिए इससे छुटकार पाने के 3 घरेलू नुस्खे

हैल्थ न्यूज डेस्क।। बदलते लाईफस्टाइल में बीमारीयों का खतरा बहुत बढ गया है, ऐसे में अगर हमारे शरीर पर उभरी हुई स्किन या गांठे दिखाई दे रही हैं तो उसे इग्नोर ना करें क्योंकि यह मांसपेशियों में गांठे होने का संकेत हो सकता है। जिसका अगर समय रहते इलाज ना किया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकती है। इन गांठाो के कारण तेज दर्द, सूजन और त्वचा में लालपन भी हो सकता है। कई बार ये अलग-अलग तरह की होती है, जो ज्यादातर कंधे, पिंडलियों, पीठ, गर्दन, हाथ, पसलियों पर होती है। 

मांसपेशियों में गांठ पड़ने के कारण
मांसपेशियों में चोट लगना
अगर कभी आपको कोई गंभीर चोट लगी है तो उसके कारण मांसपेशियों में गांठ पड़ सकती है जो जल्दी या लंबे समय के बाद भी नजर आ सकती हैं।

डाइट में पोषण की कमी
कई बार होता है कि हमारी डाइट में पोषक तत्व खासकर विटामिन्स, कैल्शियम, प्रोटीन और स्वस्थ फैट की कमी से भी गांठें बन सकती हैं। ऐसे में आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

जोड़ों में पुरानी समस्या
अक्सर लोगों को जोडो या मांसपेशियों से जुड़ी पुरानी बीमारी के कारण पैरों के पास गांठ बन सकती है, जो सीजन और दर्दभरी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

मोटापे के कारण
शरीर में बैड कोलेस्ट्राल और फैट जमा होने के कारण कमर के आसपास की मांसपेशियों में गांठे बन सकती हैं। लगातार बढ़ता वजन और अनफिट बॉडी कई बीमारियों का घर है।  ऐसे में आपको तुरंत चेकअप करवाना चाहिए।

खून के थक्के
कई बार चोट लगने पर खून नहीं निकलता है ऐसे में शरीर के किसी हिस्से में खून के थक्के बनने की वजह से भी मांसपेशियों में गांठ महसूस हो सकती है। इसमें कई बार दर्द और दबाने पर चुभन भी हो सकती है।

क्या आप जानते है क्यों बन जाती है मांसपेशियों में गांठें? जानिए इससे छुटकार पाने के 3 घरेलू नुस्खे

मांसपेशी में गांठों का घरेलू इलाज
गांठ होने पर वैसे तो इस मामले में आपको तुरंत एक्सपर्ट से संपर्क करना चाहिए लेकिन डॉक्टरी ट्रीटमेंट के साथ-साथ आप कुछ घरेलू नुस्खे भी ट्राई कर सकते हैं...

1. अक्सर जब गांठ हो जाती है तो गांठों वाली जगह पर गर्म और ठंडा का सेंक करें। इससे इससे रक्त वाहिकाओं को संकुचित होने में मदद मिलेगा और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। साथ ही इससे सूजन भी कम होगी। 
2. वहीं ऐसा होने पर आप सरसों के तेल में लहसुन गर्म करके प्रभावित हिस्से पर मालिश करें। इससे खून का प्रवाह भी बढ़ेगा।
3. हल्दी में शहद मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। हल्दी वाला दूध पीने से भी आराम मिलेगा। 

क्या खाएं?
शरीर में किसी भी हिस्से पर गांठ होने पर डाइट में दूध, दही, फल, सब्जियां, पालक, ब्रोकली, सुखे मेवे, बीन्स, दलिया, डेयरी फूड्स, मछली आदि शामिल करें। इससे रक्त प्रवाह बेहतर होगा और आपको गांठ से भी राहत मिल सकती है।

रोजाना व्यायाम करें
इसके लिए आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम या मांसपेशियों के खिंचाव वाली स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इससे रक्त का प्रवाह बढ़ता है और गांठ आसानी से दूर हो जाती है।

From around the web