Follow us

लिपस्टिक लगाने के क्या हैं नुकसान? जानें

 
लिपस्टिक लगाने के क्या हैं नुकसान? जानें

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। आजकल हम खूबसूरत दिखने के लिए बहुत से प्रोडक्ट का इस्तेमाल आसानी से कर पा रहे हैं। शायद इसी वजह से बाज़ारों में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। ब्यूटी के लिए कितने भी महंगे प्रोडक्ट हों हम उसे आसानी से खरीद लेते हैं। वहीं, महिलाओं की ब्यूटी प्रोडक्ट में सबसे पहली पसंद लिपस्टिक है। लड़कियां बिना लिपस्टिक के बाहर ही नहीं जातीं। चाहे पार्टी में जाना हो या कोई दूसरा काम करना हो,लिपस्टिक सबसे जरूरी है, लेकिन कभी लिपस्टिक को लगाते समय या इस्तेमाल करते समय आपके ज़हन में भी यह ख्याल आया है कि लिपस्टिक आपके लिए कितनी नुकसानदायक है?

आपके होंठों पर लगी लिपस्टिक आपकी सेहत को किस स्तर तक नुकसान पहुंचा रही है? इन्हीं सवालों के जवाब आज हम आपको देने जा रहे हैं। हम कई तरह की लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है लिपस्टिक में कई तरह के केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है जो केमिकल हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि लिपस्टिक लगाने के साइड इफेक्ट्स के बारें में। 

केमिकल युक्त होना 

जब लिपस्टिक बनाई जाती है तो उसको बनाने के लिए कई तरह के केमिकल का प्रयोग किया जाता है। ये केमिकल्स हमारी हेल्थ के लिए ठीक नहीं होते, क्योंकि ये हमारी बॉडी को प्रभावित करती हैं। कई बार लिपस्टिक्स में लेड का प्रयोग किया जाता है। यह लेड हमारे शरीर में जाकर सॉफ्ट टिशूज, ब्लड और हड्डियों को प्रभावित करता है। इससे आपके होंठों का रंग भी काला पड़ने लगता है। होंठ बार-बार सूखने भी लगते हैं। 

एलर्जी होना 

क्या आपको पता है लिपस्टिक के नियमित इस्तेमाल से आपको एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है। एक शोध में पाया गया है कि इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले कृत्रिम डाई हमारे मुंह के ज़रिए शरीर के अंदर तो पहुंचते हैं। साथ ही स्किन के ऊपरी हिस्से पर भी लगते हैं। जिससे आपको एलर्जी और डर्मेटाइटिस, त्वचा पर खुजली, सूजन और लाल चकत्ते आदि जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए आप हर्बल सामग्रियों से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 आंखों में जलन की शिकायत 

inside  eyes effects

आप सोच रहे होंगे कि लिपस्टिक और आंखों का क्या संबंध है? तो आपको बता दें कि ब्यूटी कॉस्मेटिक्स हमारी आंखों के लिए ठीक नहीं है। ब्यूटी कॉस्मेटिक्स में काजल या मस्कारा लगाने से आंखों में जलन हो सकती है लेकिन कई बार महिलाएं लिपस्टिक को आईशैडो की तरह इस्तेमाल करती हैं। जो हमारी आंखों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। आप अपनी आंखों पर लिपस्टिक को  इस्तेमाल करने से बचें। नहीं तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है। अगर आपको भी लिपस्टिक लगाने से ये परेशानियां हो रही हैं तो आप रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से बचें। किसी खास दिन या जरूरी इवेंट के लिए ही लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। अगर आपको लिपस्टिक लगाना पसंद है,तो हर्बल सामग्रियों से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

From around the web