Follow us

आप भी चाहते है अपने घर में सुख.समृद्धि, तो इस दिवाली  आजमाएं यें वास्‍तु टिप्‍स

 
आप भी चाहते है अपने घर में सुख.समृद्धि, तो इस दिवाली  आजमाएं यें वास्‍तु टिप्‍स

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। इस त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए लोग महीने भर पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं। दिवाली का त्योहार बस आने ही वाला है। हिंदू धर्म में इस त्योहार को सबसे बड़ा माना गया है। 4 दिन तक मनाया जाने वाला यह त्योहार वास्‍तु शास्‍त्र के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। यह त्योहार कई लिहाज से धार्मिक महत्व रखता है। इसका जिक्र वास्‍तु शास्‍त्र में भी मिलता है विशेषतौर पर इस दिन दिवाली की सजावट, पूजा और घर पर क्या लाना शुभ होता है,।  दिवाली पर वास्‍तु शास्‍त्र के लिहाज से किन बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए।  

घर के प्रवेश द्वार के लिए वास्‍तु टिप्‍स 

हिंदू धर्म में आम और अशोक के पत्तों को बहुत शुभ माना गया है। यदि आप घर के प्रवेशद्वार पर आम के ताज  पत्तों का तोरण लगाती हैं तो घर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। दिवाली के त्योहार पर घर के मुख्य द्वार को सजाने की परंपरा है। इस त्योहार पर बंदनवार को दरवाजे पर लगाना शुभ माना गया है। रिद्धि जी कहती हैं, 'वहीं ओशक के ताजे पत्तों का तोरण लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।'

बुरी नजर दूर करने के लिए वास्‍तु टिप्‍स 

अपने घरों को दिवाली के त्योहार के लिए लोग सजाते-संवारते हैं, बहुत से लोगों का ऐसे में यह मानना होता है कि घर को या परिवार के सदस्यों को बुरी नजर लग सकती है।  'वास्‍तु में फिटकरी को बहुत ही शुभ माना गया है। दिवाली के दिन घर की चौखट के दोनों ओर आप फिटकरी रख दें। इस फिटकरी  को दिवाली वाली पूरी रात रखे रहने दें। इसके बाद दूसरे दिन आप फिटकरी को पानी में डिप करें और उसके घुल जाने पर पानी को बहा दें।' यदि आप ऐसा करती हैं, तो आपके घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी। 

जरूर खरीदें ये सामान 

'ऐसी मान्‍यता है कि झाड़ू में देवी लक्ष्मी जी का वास होता है। वहीं दिवाली की सफाई के बाद पुरानी झाड़ू इतनी खराब हो जाती है कि उसे फेंक कर नई झाड़ू लाना ही सेहत के लिहाज से सही रहता है।' धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की पुरानी परंपरा है। यह परंपरा यूंही नहीं बनाई गई बल्कि नई झाड़ू खरीदने के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण हैं।

vastu  tips  for  diwali  pooja

दीयों से जुड़े वास्‍तु टिप्‍स 

पको बता दें कि चौमुखी दीपक चारों दिशाओं का प्रतीक होता है और इसे जलाने से चारों दिशाओं से घर में धन, सुख और समृद्धि आती है।  दिवाली के दिन आप जहां लक्ष्‍मी पूजा करें, उस स्थान पर चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। 

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के टिप्‍स 

देवी लक्ष्मी जी को कौड़ियां अति प्रिय हैं। इसलिए पूजा के स्थान पर 7, 11 और 13 कौड़ियां जरूर रखें। इन कौड़ियों को दूसरे दिन आप पूजा स्थल से उठाने के बाद तिजोरी के अंदर ही रख लें। इससे आपको धन की कमी कभी नहीं सताएगी। 

From around the web