Follow us

जानिए पंडित जी से इस धनतेरस पर किस धातु के बर्तन खरीदने से मिलेगा कौनसा फल 

 
जानिए पंडित जी से इस धनतेरस पर किस धातु के बर्तन खरीदने से मिलेगा कौनसा फल 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। हर साल भारत में  5 दिन तक दिवाली का त्‍योहार मनाया जाता है और  धनतेरस से इस त्‍योहार की शुरुआत होती है। लोग कपड़ों, गहनों और बर्तन की धनतेरस के दिन शॉपिंग करते हैं। बर्तन खरीदने का इस दिन  विशेष महत्‍व है। धनतेरस के दिन कई घरों में  बर्तनों की भी पूजा  होती है। किस धातु के बर्तन घर पर लाने से क्‍या शुभ फल प्राप्‍त होता है शास्‍त्रों में भी बताया गया है। ऐसे में आप धनतेरस के दिन अलग-अलग धातुओं के बर्तन खरीद सकते हैं। 'शास्‍त्रों में कुछ धातुओं और मिट्टी को बहुत ही शुभ बताया गया है, साथ ही इन्‍हें जब आप घर लाते हैं तो यह अलग-अलग तरह से असर दिखाती हैं।

सोने के बर्तन 

सोने का कोई सामान या बर्तन आप इस धनतेरस के दिन खरीद सकती हैं। इससे आपको घर में सकारात्‍मकता देखने को मिलती है। समुद्र मंथन के वक्‍त भगवान धन्वंतरि सोने का कलश लेकर समुद्र से निकले थे। तब से सोने को बहुत ही शुभ धातु माना जाता है। अगर आपकी कुंदली में बृहस्‍पति से जुड़े दोष हैं, तो सोने का बर्तन घर लाने से वह कम हो सकते हैं।  

पीतल का बर्तन 

पीतल के बर्तन में न तो कोई खट्टी चीज पकानी चाहिए और न ही कोई खट्टी चीज खानी चाहिए क्‍योंकि यह विष बन जाती है। मगर आप पीतल के ग्‍लास में पानी पी सकती हैं और पीतल की थाली में खाना खा सकती हैं। पीतल को बहुत ही शुभ माना गया है। यह धातु सेहत के लिहाज से भी बहुत ही अच्‍छी मानी गई है।

तांबे के बर्तन 

शास्‍त्रों के अनुसार तांबे को सूर्य और मंगल से जोड़ कर देखा जाता है। तांबे के बर्तनों का इस्‍तेमाल ज्‍यादातर पूजा के काम-काज में किया जाता है। स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से यह धातु भी बहुत फायदेमंद होती है। इसलिए आप धनतेरस के दिन तांबे का कोई बर्तन भी खरीद सकती हैं। 

dhanteras festival buying different utensils

चांदी का बर्तन 

चांदी की प्रकृतिक शीतलता शरीर को ठंडा रखती है। आंखों की ज्‍योति बढ़ाने के लिए भी आप चांदी के बर्तन में खाना खा सकते हैं। चांदी को चंद्र ग्रह से जोड़ कर देखा जाता है। धनतेरस वाले दिन चांदी के बर्तन को घर लाने से सुख-शांति में वृद्धि होती है।

स्‍टील के बर्तन 

आप स्‍टील का बर्तन ही खरीदें और घर में विधि विधान के साथ उसकी पूजा करें अगर आप उपर बताई गई किसी भी धातु के बर्तन नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस बात का ध्‍यान रखें कि स्‍टील का बर्तन ही खरीदे लोहे का बर्तन न खरीदें। लोहे को अशुभ धातु माना गया है।  

From around the web