×

ये है दुनिया के सबसे खतरनाक देश जहाँ जाने का मतलब है मौत पक्की, यात्रियों को जाने की है सख्त मनाही

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। दुनिया भर के यात्रियों को यात्रा संबंधी सलाह देने वाली Travelriskmap.com ने सबसे खतरनाक देशों की सूची जारी की है। ये 14 खतरनाक देश हैं, जहां आतंकवाद, उग्रवाद, राजनीतिक अशांति और युद्ध, सांप्रदायिक हिंसा, जातीय हिंसा, हिंसक आदि की समस्याएं हैं। जानिए कौन से देश इस लिस्ट में शामिल हैं?

Travelriskmap.com की सूची के अनुसार, अफगानिस्तान, सीरिया और यमन उन 14 सबसे खतरनाक देशों में शामिल हैं, जहां यात्रियों को न जाने की सलाह दी जाती है।

सूची में लीबिया, सोमालिया और माली जैसे देश शामिल हैं। तीनों देश आतंकवाद, आंतरिक अशांति और राजनीतिक अस्थिरता से लड़ रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के कई देश सबसे खतरनाक देशों की सूची में शामिल हैं। इसमें दक्षिण सूडान, इराक, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और नाइजीरिया शामिल हैं।

इस सूची में यूक्रेन, मिस्र, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान भी शामिल है। ये सभी देश आतंकवाद, अपराध और अन्य प्रकार की हिंसा से भी लड़ रहे हैं।