×

3 हजार से कम के बजट में दिल को खुश कर देने वाली जगहें, एडवेंचर और फन से है भरपूर

 

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। कई लोग आप में से कहीं भी घूमने के लिए निकल पड़ते हैं और कब हम अपनी दूसरी डेस्टिनेशन पर निकलेंगे कुछ वीकेंड का इंतजार करते हैं कि कब वीकेंड आएगा। लेकिन जो सबसे बड़ी परेशानी घूमने के दौरान हमें देखने को मिलती है, वो है बजट की। 10 हजार के बजट में हम हमेशा उसी हमेशा ट्रैवल नहीं कर सकते, कम से कम 3 से 5 हजार में घूमने का घूमने का शौक रखने वालों को इंतजाम हो जाए। अगर आप भी घूमने का शौक रखते हैं, लेकिन कहीं घूम नहीं पा रहे बजट की वजह से, तो आइए हम आपको 3 हजार से कम की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताते हैं।

अमृतसर - पंजाब
अमृतसर सिखों का सबसे पवित्र निवास स्थान संस्कृति और विरासत की भूमि है। यहां का टेस्टी स्ट्रीट फूड और चहल-पहल वाली सड़कें, गुरुद्वारे से सजी हर गली पर्यटकों का मन मोह लेती है। अमृतसरी खाने का आनंद लेने स्वर्ण मंदिर में आशीर्वाद लेने तक, यह शहर एक या दो दिन के लिए ,लाइफ की बोरियत को भगाने के लाइट एकदम परफेक्ट है। यहां रुकने के लिए होटल का किराया 700 रुपए से 1500 रुपए तक है। यहां आप शॉपिंग, वाघा बॉर्डर विजिट, जलियांवाला बाग, स्वर्ण मंदिर जैसे प्रमुख जगहों को देखग सकते हैं।अमृतसर में प्रति व्यक्ति आपको 2500 से 3 हजार तक का खर्चा आएगा। दिल्ली से अमृतसर 449 किमी है। 

मैक्लोडगंज, हिमाचल प्रदेश 

मैक्लोडगंज बजट यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय है क्योंकि यहां होटल और मोटल सही कीमत में ठहरने की सुविधा प्रदान करते हैं।  यहां के हजारों कैफे और रेस्टोरेंट में भी आप सही बजट में खाना पीना कर सकते हैं।  धर्मशाला से थोड़ा ऊपर मौजूद मैक्लोडगंज एक बेहद ही खूबसूरत शहर है, साथ ही ये जगह दलाई लामा के घर के रूप में भी जानी जाती है। दिल्ली से मैक्लोडगंज की दूरी 583 किमी है। अगर आप शांति वाली जगहों की तलाश में हैं, तो आपको एक बार इस जगह पर भी जरूर आना चाहिए। प्रति व्यक्ति मैक्लोडगंज में घूमने का खर्चा आपको 3 हजार से 5 हजार के बीच पड़ेगा। 

गोकर्ण, कर्नाटक 
ये शहर तीर्थ यात्रा के साथ-साथ हैंगऑउट या वेकेशन स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। फूड लवर्स यहां के कैफे में टेस्टी खाना खा सकते हैं, बीच लवर यहां के समुद्र तटों का फुल मजा ले सकते हैं। गोकर्ण गोवा का एक दूसरा रूप है, जहां के बीचेस आपको बिल्कुल गोवा की तरह ही लगेंगे। यहां के होटलों में रुकने का किराया 500 रुपए से 1 हजार के बीच है, इस बजट में आपको अच्छे खासे होटल मिल जाएंगे। कई लोग इस शहर के बारे में सोचते थे कि ये जगह बस तीर्थ यात्रियों के लिए ही है, लेकिन ऐसा नहीं है, प्रति व्यक्ति गोकर्ण में घूमने का खर्चा 2500 से लेकर 3 हजार तक है, साथ ही बैंगलुरु से गोकर्ण की दूरी 484 किमी है। 

कोडाइकनाल, तमिलनाडु
कोडाइकनाल बैंगलोर और चेन्नई के कई पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय वीकेंड स्पॉट रहा है। प्रति व्यक्ति के लिए यहां घूमने का खर्चा 2500 से 3500 के बीच है, साथ ही बेंगलुरु से कोडाईकनाल की दूरी 460 किमी है। पाली पहाड़ियों के बीच मौजूद कोडाईकनाल दक्षिण भारत के शांत हिल स्टेशनों में से एक है, जिसे देखने के बाद हर यात्री यहां 3 से 4 दिन और एक्स्ट्रा रुककर जाता है। ठंडा धुंध का मौसम, प्राकृतिक सुंदरता, झरने और जंगली जंगल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां के होटल में रुकने की कीमत 600 रुपए से 1500 रुपए के बीच है।

अलीबाग, महाराष्ट्र
यहां के समुद्र तटों में अलीबाग, वरसोली, नागांव, अक्षी और काशीद समुद्र तट शामिल हैं जहां कोई भी कई वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मजा ले सकता है या बीच पर बैठकर सूर्यास्त का मजा ले सकता है। रायगढ़ जिले का ये प्यारा शहर, मुंबईकरों के लिए आकर्षण का केंद्र है, जहां पर्यटक हर वीकेंड यहां घूमने के लिए आते रहते हैं। मुंबई से अलीबाग की दूरी 98 किमी है, जहां आप 3 से 4 घंटे में पहुंच सकते हैं। अलीबाग घूमने के लिए प्रति व्यक्ति खर्चा 1500 से 2500 आता है।

माथेरान, महाराष्ट्र 
माथेरान भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 10 वर्ग मीटर है, जो 800 मीटर की ऊँचाई पर मौजूद है। हिल स्टेशन प्रदूषण और शोर मुक्त है, जहां साइकिल जाने की भी अनुमति नहीं है। माथेरान घूमने के लिए प्रति व्यक्ति खर्चा 1500 से 2500 आता है। मुंबई से अलीबाग की दूरी 98 किमी है, जहां आप 3 से 4 घंटे में पहुंच सकते हैं। माथेरान महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मौजूद है, जिसे आप राज्य का नया अजूबा भी कह सकते हैं। अगर आप दर्शनीय स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो आप घोड़ों पर घूमने का ऑप्शन चुन सकते हैं, हालांकि कई लोग पैसे बचाने के लिए पैदल चलते हैं।