×

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक पुल, यहां जाने वाले चीख-चीख कर हो जाते हैं बेहोश

 

लाइफस्टाईल न्यूज डेस्क।। इंसान ने तरक्की के साथ-साथ दुनिया में कुछ ऐसी चीजें भी बनाई हैं जो हर किसी को हैरान कर देती हैं। इतना ही नहीं इन चीजों को देखकर शख्स खुद भी हैरान रह जाता है. आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे पुलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया के सबसे खतरनाक पुल माने जाते हैं। इन पुलों पर आने जाने वाले लोगों की चीख निकल जाती है और इतना ही नहीं कुछ लोग तो इन पुलों पर बेहोश भी हो जाते हैं। हालाँकि ये पुल केवल लोगों की आवाजाही के लिए बनाए गए हैं, फिर भी लोग इन पर चलने से डरते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं चीन के झांगजियाजी प्रांत में बने पुल की। यह पुलिस पारदर्शी कांच से बनी है। यह पुल दुनिया के सबसे खतरनाक पुलों में से एक है। इस पुल की लंबाई 100 मीटर है. इस पुल के चारों ओर खतरनाक पहाड़ियां ही खतरनाक पहाड़ियां हैं। इस पुल के ऊपर से देखने पर नीचे 300 मीटर गहरा गड्ढा नजर आता है। जो भी इस पुल को पार करेगा उसकी चीख जरूर निकल जाएगी।

एशिमा ओहाशी ब्रिज, जापान

एशिमा ओहाशी ब्रिज जापान में बनाया गया है। यह पुल जापान का सबसे खतरनाक पुल माना जाता है। यह पुल मित्सु और कसाइमानिटो नाम के दो शहरों को जोड़ता है। यह पुल इतना खतरनाक है कि अगर कोई व्यक्ति इस पुल पर अपनी कार में ब्रेक लगा दे तो उसे दुर्घटना से कोई नहीं बचा सकता।

मिलौ वियाडक्ट ब्रिज, फ़्रांस

मिलौ वियाडक्ट ब्रिज फ्रांस में बनाया गया है। इसे दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा पुल माना जाता है। यह पुल जमीन से 270 मीटर की ऊंचाई पर बना है। इस पुल को देखते ही लोगों की सांसें थम जाती हैं क्योंकि जब कोई इस पुल को देखता है तो यह हवा में लटका हुआ नजर आता है।

रॉयल जॉर्ज सस्पेंशन ब्रिज, अमेरिका

रॉयल जॉर्ज सस्पेंशन ब्रिज अमेरिका के कोलोराडो में बनाया गया है। जिसे अमेरिका का सबसे ऊंचा सस्पेंशन ब्रिज माना जाता है। इस पुल की ऊंचाई जमीन से 1053 फीट है। यह पुल इतना खतरनाक है कि इस पर सफर करने से पहले लोगों को हजारों बार सोचना पड़ता है।