×

इतने अमीर हैं इस देश के लोग कि लंदन से मंगाते हैं पिज्जा, डिलीवरी के लिए आती है फ्लाइट

 

लाइफस्टाईल न्यूज डेस्क।। कुछ लोग फास्ट फूड के इतने शौकीन होते हैं कि इसके बिना उनका गुजारा नहीं होता। पिज़्ज़ा सबसे लोकप्रिय फास्ट फूड डिश है जो हर जगह आसानी से उपलब्ध है। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां के लोग अपने नजदीकी स्टोर से पिज्जा नहीं खरीदते, बल्कि लंदन से पिज्जा ऑर्डर करना पसंद करते हैं, हालांकि ऐसा केवल अमीर लोग ही करते हैं, उनके लिए हवाई जहाज पिज्जा पहुंचाने आते हैं।

दरअसल, नाइजीरिया में अमीर लोग लंदन से पिज्जा ऑर्डर करना पसंद करते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि नाइजीरिया के कृषि मंत्री ओडु ओगबेह ने दावा किया है कि नाइजीरिया में अमीर लोग अपना स्टेटस सिंबल दिखाने के लिए 6440 किलोमीटर दूर लंदन से पिज्जा ऑर्डर करते हैं। ओडु के मुताबिक, लोग रात में पिज्जा ऑर्डर करते हैं और नाइजीरिया के लिए ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट सुबह डिलीवरी लेकर पहुंचती है।

उन्होंने नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में सीनेट कृषि समिति की बैठक में यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि चूंकि नाइजीरिया ज्यादातर चीजें दूसरे देशों से आयात करता है, इसलिए अमीरों का यह रवैया ठीक नहीं है।