×

Kiss Day 2024: आज है Kiss Day, क्यों सेलिब्रेट किया जाता है ये दिन, जानिए सबकुछ

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। प्रेमी जोड़ों के लिए फरवरी के महीने में कई ऐसे दिन या मौके आते हैं, जिसमें वे दोनों के प्रति अपनी भावनाओं, छिपी हुई भावनाओं और प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक में दुनिया भर के प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं, एक-दूसरे की तारीफ करते हैं और गुलाब का फूल, चॉकलेट, सॉफ्ट टॉय, ज्वेलरी आदि तरह-तरह के उपहार भी देते हैं। वैलेंटाइन वीक का यह सिलसिला हर साल 7 से 14 फरवरी तक चलता है, इसके बाद रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और फिर वैलेंटाइन डे आता है। इन दिनों हर कपल किस डे का बेसब्री से इंतजार करता है। आइए जानते हैं किस डे किस तारीख को पड़ता है और क्यों मनाया जाता है यह दिन।

किस डे कब है?


13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को प्यार से किस करते हैं। किस डे उन लोगों के लिए काफी अहम और रोमांटिक हो जाता है जिनका प्रपोजल डे के दिन पहली बार स्वीकार किया जाता है। प्यार का इजहार करने के लिए आप अपने पार्टनर का हाथ, माथा, गाल या होठों पर किस करके अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। यह उनके रिश्तों के बीच एक गहरा बंधन बनाता है।

किसिंग डे का इतिहास
ऐसा कहा जाता है कि फ्रांस में छठी शताब्दी में जब नृत्य समाप्त हो जाता था तो जोड़े एक साथ नृत्य करके और एक-दूसरे को चूम कर अपने प्यार का इजहार करते थे। वहीं, रूस में शादियों के दौरान किस करने की परंपरा शुरू हुई। इसी तरह पूरी दुनिया में किस के जरिए अपनी भावनाओं को जाहिर करने का सिलसिला शुरू हो गया।

किस डे क्यों मनाया जाता है?
हर साल 13 फरवरी को प्रेमी जोड़े किस डे के रूप में मनाते हैं। कहा जाता है कि किस करने से प्रेमी जोड़ों में प्यार बढ़ता है। हम सभी के जीवन में किस का बहुत महत्व होता है। यही एक चीज है जो दूरी और पीड़ा को कम करती है। यदि कोई व्यक्ति दुखी या परेशान है तो उसके माथे पर एक चुम्बन उसके दर्द को कम कर सकता है। किस करना अपने प्यार का इजहार करने का सबसे अच्छा तरीका है।