×

यहां है महादेव का रहस्यमयी मंदिर, जहां एक दिन में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। हिंदू धर्म में भगवान शिव का विशेष महत्व है। इसीलिए उन्हें देवों के देव महादेव भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं में भी भगवान शिव के चमत्कारों का जिक्र मिलता है। देश में भगवान शिव के हजारों मंदिर हैं, जिनमें से कई ऐसे चमत्कारों से भरे हुए हैं जिनके बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया है। कुछ ऐसा ही होता है अचलेश्वर महादेव मंदिर में जो विज्ञान के लिए चुनौती बना हुआ है।

राजस्थान के धौलपुर में स्थित अचलेश्वर महादेव के मंदिर में भगवान शिव का चमत्कार देखने को मिलता है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर का शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है। देखने में भले ही यह एक सामान्य शिवलिंग जैसा ही है, लेकिन इसके खूबसूरत बदलते रंग हर किसी को आश्चर्यचकित कर देते हैं।

कहा जाता है कि यह शिवलिंग दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है। ऐसा क्यों होता है इसका कारण खुद वैज्ञानिक भी नहीं ढूंढ पाए हैं। इस शिवलिंग का रंग सुबह लाल होता है और दोपहर में केसरिया हो जाता है। फिर, जैसे ही रात होती है, इसका रंग गहरा हो जाता है। इसका अंत कहां होता है इसका पता आज तक कोई नहीं लगा पाया है।

यहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस शिवलिंग की जड़ तक कोई नहीं पहुंच सका है। यह पता लगाने के लिए कि शिवलिंग जमीन से कितनी गहराई तक जुड़ा हुआ है, कई दिनों तक खुदाई चलती रही लेकिन लोग अंत तक नहीं पहुंच सके और फिर खुदाई का काम रोक दिया गया।

अचलेश्वर महादेव मंदिर के प्रति लोगों की बहुत आस्था है। लोगों का कहना है कि शिवलिंग के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। लोगों की भक्ति का आलम यह है कि जो भी यहां आता है उसे भक्ति का मनचाहा साथी मिल जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई अविवाहित व्यक्ति मन में कोई मनोकामना लेकर इस शिवलिंग के दर्शन करता है तो उसकी जीवनसाथी मिलने की इच्छा पूरी हो जाती है।