×

इस झरने में नहाने से खत्म हो जाती है प्रेमी-प्रेमिका की दूरी, जानिए क्या है वजह

 

लाइफस्टाईल न्यूज डेस्क।। दुनियाभर में ऐसी कई जगहें हैं जो किसी आश्चर्य से कम नहीं मानी जाती हैं। इसमें एक झरना है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें जो प्रेमी जोड़ा नहाता है, वह हमेशा के लिए एक-दूसरे का हो जाता है। इस झरने में स्नान करने से प्रेमियों की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। और वे हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाते हैं।

दरअसल, ग्वालियर के शिवपुरी में भी एक ऐसा झरना है। जो प्रेमी जोड़ों के बीच की परेशानियां दूर करने वाला माना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि इस झरने का पानी अमृत के समान है और इस कुंड में नहाने से त्वचा संबंधी सभी रोग ठीक हो जाते हैं।

हालाँकि इस झरने में केवल बरसात के मौसम में ही पानी रहता है। झरने से पानी गिरता है और झील में एकत्रित होता है। जिस झील पर पानी गिरता है उसे 'भदैया कुंड' कहा जाता है। इस झरने में स्नान करने के बारे में ऐसी मान्यता है कि जो प्रेमी जोड़े इस झरने में एक साथ स्नान करते हैं उनके बीच दूरियां कभी नहीं बढ़तीं। इतना ही नहीं, अगर कोई बुजुर्ग जोड़ा भी इस झरने में एक साथ नहाता है, तो उनके बीच की दूरियां भी खत्म हो जाती हैं।