Follow us

Weight loss tips:वजन और मोटापा घटाने के लिए, आप करें सेब की चाय का सेवन

 

प्रतिदिन एक सेब का सेवन करने से हमें डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।आप इसे कच्चा खाना पसंद करें या सलाद और जूस के तौर पर, यह सब प्रकार से हमारी सेहत के लिए लाभदायक होता है।सेब का सेवन करने से हमारा ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है।साथ ही इससे आप शरीर के बढ़ते वजन और मोटापा को नियंत्रित रख सकते है।

सेब वजन और मोटापा घटाने में मददगार—
बहुत से लोग सेब साइडर सिरका का सेवन कर अपने शरीर के बढ़ते वजन को नियंत्रित करने की जानकारी रखते है, लेकिन बहुत से लोग अन्य सेब पेय के बारे में नहीं जानते हैं जो आपको वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। सेब के रस से बनी चाय, एक खास पेय है जिसे आप घर पर बना सकते हैं।इससे आप अपने शरीर के वजन और मोटापे को नियंत्रित रख सकते है।

सेब की चाय—
सेब की चाय आप काली चाय की पत्तियों के साथ सेब के टुकड़ों को उबालकर बना सकते है।इसमें आप दालचीनी और लौंग का इस्तेमाल मसाले के रूप में कर सकते है।आप सेब की चाय को गर्म या ठंडा कर आसानी से पी सकते है।सेब की चाय के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिसमें शरीर के वजन को नियंत्रित रखना भी एक है।
सेब से होता वजन कम—
सेब में पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स के साथ फाइबर तत्व पाया जाता है, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूम बनाए रखता है।इससे हमें लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और साथ सेब के तत्व हमारे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को तेजी से बर्न करते है।जिससे हमारे शरीर का वजन और मोटापा नियंत्रित रहता है।

From around the web