Follow us

Vastu Shastra: घर में इन चीजों का आना होता है शुभ

 
Vastu Shastra: घर में इन चीजों का आना होता है शुभ

वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन और घर से जुड़ माना जाता हैं वही पशु पक्षियों में भगवान का वास माना गया हैं हिंदू धर्म में तो गाय को माता की तरह पूजा जाता हैं यही नहीं कई बार घर में कोई पशु या पक्षी आ जाता हैं। ऐसे में इन्हें आने वाली सुख समृद्धि का संकेत माना जाता हैं।मान्यताओं के मुताबिक कुछ पशु पक्षियों का आगमन घर में धन धान्य और समृद्धि की ओर इशारा करता हैं। ऐसे में इनका स्वागत खुशी खुशी करना चाहिए। तो आज हम आपको आपने इस लेख में बताने जा रहे है कि किन चीजों का आना शुभ माना जाता हैं तो आइए जानते हैं।

घर की छत या अंदर तोते का आना शुभ माना जाता हैं मान्यताओं के मुताबिक अगर घर में अचानक तोता आ जाए तो वो धन धान्य से पूर्ण होने के संकेत देता हैं ऐसे में एक बाउल में जल भरकर उसे पीने के लिए पानी दें। साथ ही कुछ खाने के लिए भी देना चाहिए।वही माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू को माना गया हैं इसका घर में आना शुभ संकेत देता हैं अगर घर में अचानक उल्लू आ जाए तो समझ लें कि घर में माता लक्ष्मी का आगमन हुआ है और अब आपकी सभी परशानियां दूर हो जाएगी। मान्यता है कि अगर दशहरे वाले दिन श्रीराम का संदेश वाहक नीलकंठ आ जाए तो आपके धन में वृद्धि होने वाली हैं साथ ही इससे आपके कष्ट भी दूर हो जाएंगे।

वही पितृपक्ष में कौए को भोजन करवाया जाता हैं क्योंकि इन्हें पिरतों का संदेश वाहक माना जाता हैं ऐसे में अगर घर में अचानक कौआ आ जाए तो समझ लें कि पितृ आपकी सेवा से प्रसन्न हैं।ऐसी मान्यता है कि घर की छत पर कौए का बोलना मेहमान के आने का संदेश देता हैं। घर पर गाय का अचानक आना शुभ माना जाता हैं घर में गाय का आगमन साक्षात भगवान का आना माना जाता हैं।

From around the web