Follow us

गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों से बचने के लिए, आप इन बातों का रखें खास ध्यान

 
गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों से बचने के लिए, आप इन बातों का रखें खास ध्यान

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होने के कारण शरीर की इम्यूनिटी क्षमता कमजोर होने लगती है।जिसके चलते शरीर में कई प्रकार की परेशानियां होने की संभावना अधिक रहती है।इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापा बढ़ने का खतरा भी अधिक रहता है।ऐसे में आप कुछ खास बातों का ध्यान रख कर खुद का और गर्भ में पलने वाले शिशु की सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रख सकती है।

गर्भवती महिलाओं के शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलाव के कारण नाक से खून आने की समस्या का ड़र रहता है।क्योंकि गर्भावस्था के दौरान शरीर का रक्तसंचार बढता है, जिसके कारण नाक से खून आता है और अधिक ब्लडिंग के कारण शरीर में खून की कमी होने लगती है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे में आप नाक से खून के निकलने को रोकने के लिए अपने सिर को हमेशा सीधा रखें, पीछे की तरफ ना झुकाएं और ठंडे पानी से नाक व अपने चेहरे को धोएं।गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में अधिक भूख लगती है और इससे शरीर का वजन बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए इस दौरान पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।

आप ताजे फलों और सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते है।इससे हमारे शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है और साथ ही शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है।गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त कैल्शियम और आयरन की आवश्यकता होती है।

क्योंकि इस समय गर्भ में पलने वाले शिशु की हड्डियों और दांतों का विकास होता है।ऐसे में आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार का सेवन करें।इससे पेट भी स्वस्थ रहता है और हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

From around the web