Follow us

Redmi Note 9 को जारी हुआ लेटेस्ट सुरक्षा पैच, ​बढ़ेगी सिस्टम सुरक्षा

 
Redmi Note 9 को जारी हुआ लेटेस्ट सुरक्षा पैच, ​बढ़ेगी सिस्टम सुरक्षा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता शओमी ने अपने प्रमुख स्मार्टफोन Redmi Note 9 सीरीज को को एक नया साफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। इससे पहले हम रेडमी नोट 9 प्रो के बारे में आपको जानकारी दें चुके हैं। यहां हम रेडमी 9 के बारे में बात करेंगे।
नया अपडेट इस ​महिने के सुरक्षा पैच के साथ रोलआउट किया गया है। Redmi Note 9 के लिए यह अपडेट बिल्ड नंबर “V12.0.4.0.QJOMIXM” है। यह अपडेट फोन की सुरक्षा को बढ़ाता है। अपडेट के तैयार होते ही आपको एक पुश नोटिफिकेशन मिलेगा अन्यथा आप इस अपडेट को मैन्यूअली भी जांच कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन सेटिंग में जाना होगा।

रेडमी नोट 9 के फीचर्स
इस फोन में 6.53 का IPS LCD display दिया गया है। और इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio G85 SoC प्रोसेसर दिया गया है। और इसे 6GB रैम के साथ रखा गया है। वहीं फोन में पीछे की तरफ चार कैमरे दिये गये हैं। फोन में पावर देने के​ लिए 5,020mAh की दमदार बैटरी भी दी गई है और यह 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह 9W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है।रेडमी नोट 9 में पीछे की तरफ चार कैमरे दिये गये हैं जिमसें मैन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। अन्य में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 9 Android 10 पर काम करता है।

रेडमी नोट 9 की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में रेडमी नोट चार स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है, दूसरे 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रूपये में मिलेगा वहीं 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 14,999 रुपये में उपलब्ध है। आप इसे Amazon वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसे आप 659 रूपये की नो कोस्ट ईएमआई पर खरीद सकते हैं।

From around the web