Follow us

October calendar 2020: यहां पढ़ें अक्टूबर माह के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

 
October calendar 2020: यहां पढ़ें अक्टूबर माह के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

व्रत त्योहारों को सभी धर्मों में विशेष माना गया हैं वही इस बार अक्टूबर महीने में कई सारे व्रत त्योहार पड़ रहे हैं पंचांग के मुताबिक अक्टूबर मास में कई बड़े और महत्वपूर्ण पर्व त्योहार मनाए जाएंगे। अक्टूबर महीने की शुरुआती दिनों में शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक मां की पूजा अर्चना रहेगी।इसी महीने दुर्गा पूजा, रामलीला, शरद पूर्णिमा जैसे बड़े पर्व आएंगे। पर्व त्योहारों को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता हैं पूजा पाठ और व्रत उपवास भी खास मानते जाते हैं। इसके अलावा कई तीज और व्रत भी रखें जाएंगे। हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक हम आपको बताने जा रहे हैं इस महीने पड़ने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट।

यहां पढ़ें अक्टूबर माह के व्रत त्योहार—

01 अक्टूबर 2020 ​दिन गुरुवार— पूर्णिमा व्रत
05 अक्टूबर 02020 दिन सोमवार— संकष्टी चतुर्थी
13 अक्टूबर 2020 दिन मंगलवार— परम एकादशी
14 अक्टूबर 2020 दिन बुधवार— प्रदोष व्रत
15 अक्टूबर 2020 दिन गुरुवार— मासिक शिवरात्रि
16 अक्टूबर 2020 दिन शुक्रवार— आश्विन अधिक अमावस्या
17 अक्टूबर 2020 दिन शनिवार— शरद नवरात्रि, तुला संक्रांति, घटस्थापना
21 अक्टूबर 2020 दिन बुधवार— कल्परम्भ
22 अक्टूबर 2020 दिन गुरुवार— नवपत्रिका पूजा
24 अक्टूबर 2020 दिन शनिवार— दुर्गा, महा नवमी पूजा, दुर्गा महाअष्टमी पूजा
25 अक्टूबर 2020 दिन रविवार— दशहरा, शरद नवरात्रि पारण
26 अक्टूबर 2020 दिन सोमवार— दुर्गा विसर्जन
27 अक्टूबर 2020 दिन मंगलवार— पापांकुशा एकादशी
28 अक्टूबर 2020 दिन बुधवार— प्रदोष व्रत
31 अक्टूबर 2020 दिन शनिवार— अश्विन पूर्णिमा व्रत, शरद पूर्णिमा

From around the web