Follow us

Huawei Watch GT 2 Pro को कर दिया गया है लाँच, कीमत है इतनी

 
Huawei Watch GT 2 Pro को कर दिया गया है लाँच, कीमत है इतनी

Huawei Watch GT 2 Pro को लाँच कर दिया गया है, यह एक स्मार्टवाॅच है और इसको अभी यूरोप में लाँच किया गया है और जल्द इसको भारत में उतारा जा सकता है। इसकी बैटरी को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी बैटरी काफी दमदार है। इसमें कई फीचर्स दिए गए है, इसके साथ ही इसमें दो स्ट्रैप के आॅफशन दिए गए है। इसमें कई स्मार्ट फीचर दिए गए है। इसको भारत में कब पेश किया जायेगा, इसके बारे में जानकारी नही दी गई है। अब इसके बारे में विस्तार से अन्य जानकारी भी देते है।

इसकी कीमत की जानकारी दे तो इसकी कीमत लगभग 28,600 रूपये है। इस स्मार्ट वाॅच को लाइनअप के लेटेस्ट एंट्री के हिसाब से लाँच किया गया है। इसकी बिक्री यूरोप में इस महीने के अंत तक शुरू हो जायेगी। इसके फीचर के बारे में जानकारी दे तो इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर दिया गया है।

 

इसमें 1.39 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, इसके प्रोसेसर के बारे में जानकारी दे तो इसमें किरिन ए1 प्लस STL4R9 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें स्टोरेज भी दी गई है जो कि 4 जीबी के साथ दी गई है। इसकी खास बात है कि इसमें ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट दिया गया है। इसमें जीपीएस सपोर्ट भी दिया गया है।

Tags

From around the web