Follow us

Healthy food:सेब का सेवन सेहत के लिए लाभदायक, शरीर से यह समस्याएं होती दूर

 
Healthy food:सेब का सेवन सेहत के लिए लाभदायक, शरीर से यह समस्याएं होती दूर

कोरोना संक्रमण के दौर में शरीर को स्वस्थ बनाए रखना बे​हद आवश्यक है।ऐसे में आप शरीर को पोषक तत्वों की कमी ना होने दें।क्योंकि शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है जिससे हमारे शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।ऐसे में आप प्रतिदिन सेब का सेवन कर शरीर को स्वस्थ बनाए रख सकते है।प्रतिदिन सेब का सेवन करने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होगी—

सेब के स्वास्थ्य लाभ
समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सेब को एक बेहतरीन फल माना जाता है। सेब के स्वास्थ्य लाभ की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।ऐसे में आप इस संक्रमण के दौर में सेब का सेवन कर निम्न समस्याओं को अपने शरीर से दूर रख सकते है।—

वजन घटाना और मोटापा कम करना—
सेब में पर्याप्त मात्रा में विटामिन होने के साथ फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है।जिससे हमारा पाचन तंत्र ठीक बना रहता है और हमारे शरीर का वजन व मोटापा नियंत्रित रहता है।इससे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी रोग का खतरा कम होता है।

डायबिटीज की परेशानी होती दूर—
प्रतिदिन सेब का सेवन करने से हमारा ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है जिससे हमारा शरीर डायबिटीज के खतरे से दूर रहता है।

पेट रहता स्वस्थ—
सेब में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद रहता है जिससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है।इससे हमारा शरीर पेट की समस्याएं जैसे कब्ज, अपच और डायरियां की परेशानी दूर होती है।प्रतिदिन सेब का सेवन करने से पेट की आंत स्वस्थ बनी रहती है और इससे आंत के कैंसर का खतरा कम होता है।इसके अलावा प्रतिदिन सेब का सेवन करने से हमारी हड्डियां मजबूत होती है और इससे मस्तिष्क की शक्ति भी बढ़ती है जिससे भूलने की बीमारी की परेशानी दूर होती है

From around the web