Follow us

Health care tips:डाइट में आलू का सेवन करते समय बरतें सावधानी, सेहत के लिए आलू का सेवन हानिकारक

 
Health care tips:डाइट में आलू का सेवन करते समय बरतें सावधानी, सेहत के लिए आलू का सेवन हानिकारक

आज गलत खानपान का सेवन करने से हमारा शरीर घातक बीमारियों का शिकार बनता जा रहा है।हमारे खाने—पीने का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है ऐसे में डाइट में आलू का सेवन करना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।आलू में स्टार्च, कैलोरी और कार्बोहाईड्रेट की मात्रा काफी अधिक होती है।इससे हमारे शरीर का वजन और मोटापा जल्दी बढ़ने लगता है।जिससे हमारा शरीर कई प्रकार के रोगों का शिकार हो सकता है।
इसके अलावा डाइट में प्रतिदिन आलू का सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड प्रेशर भी तेजी से बढ़ने लगता है।इससे हमारा शरीर हृदय संबंधी रोगों का शिकार हो सकता है।

डाइट में आलू से बनने वाले चिप्स और फ्रेंच फ्राई भोजन का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है और शरीर के बढ़ते ब्लड प्रेशर के कारण हमारा शरीर हार्ट अटैक ,हार्ट फेल जैसी घातक बीमारियों का शिकार हो सकता है।ऐसे में आलू का सेवन करते समय सावधानी बरतनी आवश्यक है और इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

प्रतिदिन डाइट में आलू का सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ने लगता है।क्योंकि आलू का ग्लिसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जो हमारे शरीर के ब्लड शुगर को बढ़ाने में मदद करता है।इससे हमारा शरीर डायबिटीज की बीमारी का शिकार हो सकता है।जिससे आज के समय में कोरोना संक्रमण का खतरा भी अधिक हो सकता है।

वहीं आलू का सेवन गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।क्योंकि आलू का सेवन करने से शरीर का ब्लड प्रेशर हाई होता है, जो कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला और गर्भ में पलने वाले शिशु के लिए घातक साबित हो सकता है।

From around the web