Follow us

Gayatri Mantra Jaap: अमंगल से बचाता है गायत्री मंत्र का जाप, जानिए इसके फायदें

 
Gayatri Mantra Jaap: अमंगल से बचाता है गायत्री मंत्र का जाप, जानिए इसके फायदें

हिंदू धर्म में पूजा पाठ और व्रत उपवास के साथ मंत्रों के जाप को बहुत ही खास महत्व दिया जाता हैं धार्मिक ग्रंथों में भी मंत्रों का जिक्र किया गया हैं मगर महामंत्र यानी गायत्री मंत्र को वेदों का सर्वश्रेष्ठ मंत्र बताया गया हैंशास्त्रों के मुताबिक सभी ऋषि और मुनि अकालमृत्यु से बचने के लिए इसी महामंत्र का जाप करते थे। ऐसा माना जाता है कि रोजाना इस म्रत्र का जाप करने से शरीर की सभी नकारात्मकता बाहर निकल जाती हैं और मन में शांत उत्पन्न होती हैं तो आज हम आपको इस मंत्र के जाप के फायदें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

श्री गणेश भगवान ने गीता में कहा है ‘गायत्री छंदसामहम’ यानि गायत्री मंत्र मैं स्वयं ही हूं। कहा जाता है कि रोजाना इस मंत्र का जाप ना केवल आयु में वृद्धि करता हैं बल्कि यह आपको रोग और भय से भी मुक्ति दिलाता हैं। एक माला जाप यानी 108 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से जातक पापमुक्त हो जाता हैंएक दिन में तीन बार माला जाप यानि 324 बार मंत्र का उच्चारण अकालमृत्यु से बचाता हैं। अगर कोई व्यक्ति पूरे दिन में नौ बार माला जपता है तो उसकी सभी परेशानियों और कष्ट दूर हो जाता हैं भोजन करने से पहले इस मंत्र का तीन बार उच्चारण करने से भोजन अमृत के समान हो जाता हैं।

गायत्री मंत्र का जाप रोजाना सुबह करने से मन में सकारात्मक ख्याल और उत्साह आते हैं साथ ही इससे मन धार्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होता हैं इससे क्रोध शांत किया जा सकता हैं और मन की बुराइयों का नाश होता हैं इससे दिमाग भी शांत रहता हैं जिससे तनाव दूर हो जाता हैं। घर से बाहर जाते वक्त 5 या 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा माना जाता हैं इससे समृद्धि सफलता, सिद्धि और उच्च जीवन प्राप्त होता हैं।

Tags

From around the web