Follow us

Dussehra 2020: कब मनाया जाएगा दशहरा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

 
Dussehra 2020: कब मनाया जाएगा दशहरा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों को विशेष महत्व दिया जाता हैं वी दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक माना गया हैं पंचांग के मुताबिक दशहरा दीवाली से ठीक बीस दिन पहले यानी आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता हैंदशराह हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहारों में से एक माना गया हैं भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होने के बाद से ही इसे मनाने की विशेष परंपरा चली आ रही है इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। इसलिए भी इसे विजय दशमी के रूप में मनाया जाता हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दशहरा इस बार कब मनाया जाएगा और शुभ मुहूर्त व पूजन विधि क्या हैं, तो आइए जानते हैं।

विजय दशमी का त्योहार इस साल रविवार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पितृपक्ष के बाद अधिकमास के कारण नवरात्रि, दशहरा और सभी एक महीने देरी से आएंगे। 17 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है और 24 अक्टूबर को रामनवमी के अगले ​दिन पूरे ​देश में दशहरा मनाया जाएगा। इसके ठीक 20 दिन बाद यानी शनिवार 14 नवंबर को दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा। विजय दशमी 25 अक्टूबर को 7 बजकर 41 मिनट से 26 अक्टूबर को 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इस बीच 1 बजकर 55 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। जबकि 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक अपराह्न पूजा का समय होगा।

वही इस दिन महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाती हैं इससे सभी तरह की बाधाओं का नाश होता हैं और जीवन में विजय श्री प्राप्त होती हैं इस दिन अस्त्र शस्त्र की पूजा करना अच्छा माना जाता हैं नवग्रहों को नियंत्रित करने के लिए भी दशहरे की पूजा अद्भुत मानी जाती हैं।

From around the web