Follow us

Dengue Disease:डेंगू बुखार में आराम पाने के लिए, डेंगू मरीजों को इन चीजों का सेवन करना आवश्यक

 
Dengue Disease:डेंगू बुखार में आराम पाने के लिए, डेंगू मरीजों को इन चीजों का सेवन करना आवश्यक

बारिश के मौसम में मादा एडीज मच्छर के काटने से डेंगू बुखार का खतरा अधिक बढ़ जाता है।यह बेहद की घातक संक्रामक रोग है जिसमें हमारे शरीर के प्लेटलेट्स में कमी होने लगती है।डेंगू बुखार से बचने के लिए इसके लक्षणों को पहचानना आवश्यक है।हमारे शरीर में तेज बुखार होने के साथ सिर में दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव होना डेंगू के प्रमुख लक्षण दिखाई देते है।

शरीर में इस तरह के लक्षण दिखने पर रोगी को तुरंत डॉक्टर से अपने खून की जांच करवानी चाहिए।साथ ही डेंगू रोगी को ऐसी चीजों का सेवन करना आवश्यक है, जो बुखार के दौरान शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा को बढ़ाने में मदद करें।डेंगू के मरीजों को डेंगू बुखार के दौरान गिलोय का सेवन करना आवश्यक है।

गिलोय का जूस शरीर में प्लेटलेट्स काउंट तेज़ी से बढ़ाने में मदद करता है।इससे डेंगू बुखार में आराम मिलता है और डेंगू रोग का खतरा कम होता है।डेंगू रोगी को बुखार के दौरान कद्दू का सेवन अवश्य करना चाहिए।कद्दू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन—ए पाया जाता है, जो हमारे शरीर के प्ले्टलेट्स कांउट को बढ़ाने में मदद करता है।

 

कद्दू का सेवन करने से हमारे शरीर में प्रोटीन की मात्रा नियंत्रित रहती है और इससे प्लेटलेट काउंट तेजी से बढ़ते है।डेंगू रोगी को चुकंदर का सेवन करना आवश्यक है।क्योंकि चुकंदर में पाए जाने वाले एंटी—ऑक्सीूडेंट और हेमोस्टैटिक गुण हमारे शरीर में प्लेदटलेट काउंट को तेजी से बढ़ाने में मदद करते है।

साथ ही इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।डेंगू रोगी को आंवले का सेवन करने से भी आराम मिलता है।आंवले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन —सी पाया जाता है, जो हमारे शरीर की प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाए रखता है।

From around the web