Follow us

Adhik maas purnima 2020: अधिकमास की पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

 
Adhik maas purnima 2020: अधिकमास की पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्वहोता हैं वही अधिकमास की पूर्णिमा इस बार 1 अक्टूबर को पड़ रही हैं धार्मिक रूप से यह तिथि अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती हैं इस दिन श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा, दान पुण्य व पवित्र नदी में स्नान का विधान होता हैंज्योतिष के मुताबिक ऐसा कहा जाता है कि इस दिन राशि अनुसार कुछ उपाय किए जाते हैं तो जातकों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं, आज हम आपको राशि अनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं। मेष— पूर्णिमा के दिन आप गुड़ का दान जरूर करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक लाभ होगा और जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

वृषभ— इस राशि के लोगों को पूर्णिमा तिथि पर मिश्री का दान करना चाहिए ऐसा करने से सुख समृद्धि बनी रहती हैं।

मिथुन— अधिकमास की पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोग हरे रंग की मूंग दाल अवश्य दान करें।

कर्क— अधिक मास की पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

सिंह— इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा पर गेहूं का दान करना चाहिए।

कन्या— इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा खिलना चाहिए।

तुला— इस राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान करना चाहिए।

वृश्चिक— इस राशि के लोगों को आश्विन अधिक मास की पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए।

धनु— मलमास की पूर्णिमा पर किसी मंदिर में चने का दान करना शुभ होता हैं। कारोबार से जुड़ी दिक्कतों का अंत हो जाता हैं।

मकर— पूर्णिमा के दिन आप कंबल का दान जरूर करें। नौकरी में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।

कुंभ— पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल का दान जरूर करें। ऐसा करने से आपके कारोबार में वृद्धि होगी।

मीन— पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करना शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।

From around the web